{"_id":"5c1150f0bdec2241a111c38a","slug":"154463874312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी शहर में लगा जाम
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। वैसे तो हर रोज शहर में जाम लग रहा है। लेकिन पिछले तीन दिनों से जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। बुधवार को शहर में दोपहर में एक बार फिर बड़ा जाम लगा। जिसमें फंसकर लोग घंटों परेशान हुए। जेसीज, चहारसू, नईगंज, ओलन्दगंज, कोतवाली, सिपाह में फिर जाम लगा। जिसमें स्कूली छात्र भी फंसकर परेशान हुए। शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 50 से अधिक होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 15 से अधिक संख्या में ट्रैफिक के सिपाही भी हैं, लेकिन इनका वास्ता जाम से कम चेकिंग से अधिक है। जिधर देखिए उधर ट्रैफिक के एक सिपाही और पांच होमगार्ड खड़े होकर देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों के बाइक चेक कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान इनके द्वारा चेहरा देखकर रोका जाता है। जाम लगने पर अगर यह सजग रहते तो लोग घंटों जाम में नहीं फंसते। सिर्फ ओलंदगंज में 15 होमगार्ड लगाए गए हैं। स्थिति यह है कि हाइवे पर हर रोज जाम लग रहा है। जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोग समय से ऑफिस नहीं जा पाते और स्कूली छात्र समय से घर नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हर रोज दावा तो करते हैं लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। जिसकी वजह से लोग जाम की जलालत झेल रहे हैं। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र ही अभियान चलाकर सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इनकी वजह से ही अक्सर जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन