{"_id":"5c1150c7bdec224160712207","slug":"15446387024-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौटी राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौटी राजस्व टीम
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। क्षेत्र के करियाव गांव में बुधवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाने गई राजस्व अधिकारियों की टीम को वापस लौटना पड़ा। महिला पुलिस के अभाव में उक्त टीम बिना अतिक्रमण हटवाए ही वापस लौट आई।राजस्व अधिकारियो के वापस जते ही अतिक्रमणकर्ता अपने मड़हे को आग हवाले करते हुए हल्का लेखपाल की मोबाइल छीन लिया। करियाव गांव निवासी महेश का आरोप है कि उनकी भूमिधरी आराजी पर गांव के ही अमरावती पत्नी नन्हकू सहित महेंद्र,रविंद्र,नरेंद्र पुत्रगण नन्हकू एंव रोहित पुत्र नरेंद्र आदि लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित ने स्थानीय अधिकारियों के यहां मामले के निस्तारण के लिए प्रयास किया। किन्तु सफलता नहीं मिली। इसके बाद तोहाईकोर्ट की शरण लिया।कोर्ट के निर्देश के बाद छ: माह पूर्व तत्कालीन तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर ने मौके पर जाकर कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया था। कुछ माह बीतने के बाद उक्त लोगों ने जमीन पर दुबारा कब्जा कर लिया।बुधवार को उपजिलाधिकारी जेएन सचान,सीओ विजय सिंह, तहसीलदार केके मिश्रा एंव राजस्व निरीक्षक पुट्टी लाल यादव अतिक्रमण को हटाने के लिए मौके पर गए।किन्तु महिलाओं द्वारा हस्तक्षेप करने और महिला पुलिस के मौजूद नहीं होने के कारण उनको बिना अतिक्रमण हटवाये ही वापस लौटना पड़ा। लेखपाल का कहना है कि राजस्व अधिकारियों की टीम के वापस आते ही अतिक्रमणकर्ता ने उक्त जमीन पर रखे मड़हे को फूक दिया। साथ ही मेरी मोबाईल छीन लिया।जिससे वह तत्काल जानकारी राजस्व निरीक्षक को नहीं दे सका। लोगो के द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद लेखपाल को मोबाईल वापस मिली तो अधिकारियों को घटना की सूचना दी ।
विज्ञापन