फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के रथ को रोकने का काम कर रही है एआईएमआईएम

भाजपा के रथ को रोकने का काम कर रही है एआईएमआईएम

Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के रथ को रोकने का काम कर रही है एआईएमआईएम
जौनपुर। पार्टी का ग्राफ पूरे देश मे तेजी से बढ़ रहा है। वहीं संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत हो रहा है।उक्त बातें आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) महाराष्ट्र भायखला विधायक व पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान ने रविवार को बदलापुर पड़ाव स्थित जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार फेल हो चुकी है।युवा बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यहां गुंडाराज कायम हो गया। हालत यह है कि पुलिस महकमा भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज बीजेपी,आरएसएस व उसके सहयोगी संगठन से कोई लड़ रहा है तो वह एमआईएम लड़ रही है।एक्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में बीजेपी 5 सीटो के अंदर सिमट रही है। एमआईएम बीजेपी के रथ को रोकने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा दर्जनों रैली व सभाओं के बावजूद तेलंगाना में बीजेपी हार रही है। प्रदेश अध्यक्ष शौक़त अली ने कहा कि आज मुसलमान सरकारी नौकरियों में डेढ़ प्रतिशत ही है। शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम छात्रों को स्कालरशिप नहीं मिलती। इसके पहले कार्यकर्ताओं द्वारा शाही पुल, चहारसू चौराहा,कोतवाली चौराहा,नवाबयुसुफ़ रोड पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी, महासचिव शाहनेयाज अहमद, सचिव डा. अब्दुल रशीद, आसिफ, अयाज, मोबिन वारसी, जामी हबीब एडवोकेट, गुलशाद, जफर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed