फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राज्यमंत्री ने डोर टू डोर कचरा संग्रह का किया शुभारंभ

राज्यमंत्री ने डोर टू डोर कचरा संग्रह का किया शुभारंभ

Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने डोर टू डोर कचरा संग्रह का किया शुभारंभ
जौनपुर। नगर पालिका ने शहर के शुरूआती पांच मोहल्लों में कूड़ा संग्रह के लिए 40 रिक्शा ट्राली का इंतजाम किया है। इसके लिए 40 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। जो डोर टू डोर कचरा संग्रह करेंगे। रविवार को इसकी शुरूआत भंडारी स्टेशन से नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाना है। इसके लिए वार्डों की सफाई आवश्यक है। सफाई से बीमारियों से निजात मिलती है और संक्रामक बीमारियां भी नहीं फैलती। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि यह एक शुरूआत है। इसकी सफलता में आम जन का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। लोग अपने घरों का कूड़ा दरवाजे पर डस्टबीन रखकर उसमें रख दें। सफाई कर्मचारी डोर टू डोर जाकर उसे ले जाएंगे। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि एक रिक्शा ट्राली लेकर कर्मचारी आठ घंटे में चार सौ घरों को कवर करेगा। यह एक शुरूआत की गई है। इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील किया है और नगर पालिका को निर्देशित किया कि सड़कों पर कूड़ा समय से उठाया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र ने कहा कि मैन पावर की कमी है। चालक के अभाव में सफाई कर्मचारी से ही काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो रिक्शा ट्राली खरीदी गई है। उसमें दो खाने बनाए गए हैं। एक में गीला और दूसरे में सूखा कूड़ा रखा जाएगा। गीले डोमेस्टिक वेस्ट से खाद तैयार की जाएगी। अध्यक्ष नगर पालिका माया टंडन ने कहा कि शीघ्र ही 165 कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed