{"_id":"5c0c09fabdec2241a533bbea","slug":"154429289911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन में शनिवार को सैनिक सम्मेलन के बाद एसपी दिनेश पाल सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक को प्रशस्ति पत्र एवं नगर पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मनोबल बढ़ाने के लिए अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लें और सराहनीय कार्य करें।
एसपी दिनेश पाल सिंह ने इस दौरान डॉयल 100 के वाहनों और पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रीक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वर्ष 2018 का बेस्ट इंस्पेक्टर का अवार्ड केराकत के इंस्पेक्टर अनिल सिंह को दिया गया। जबकि बेस्ट उपनिरीक्षक का अवार्ड सर्विलांस सेल के प्रभारी अगमदास और शशि चंद्र चौधरी को मिला। हेड कांस्टेबल रामकृत यादव और देवेंद्र कुमार को वार्षिक बेस्ट अवार्ड दिया गया। इसमें देवेंद्र कुमार ने प्रदेश में आईजीआरएस के निस्तारण में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा, कोतवाली विनय प्रकाश सिंह, खुटहन के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, एसओ बक्शा अरविंद यादव, सरायख्वाजा के इंस्पेक्टर राजेश यादव, दरोगा प्रदुम्न यादव को भी सराहनीय कार्य का पुरस्कार दिया गया। सिपाहियों में गौराबादशाहपुर के विनोद यादव, रघुनाथ यादव, लालधर यादव, रामअवध तिवारी, बक्शा थाने के बृजेश मिश्र, जयराम तिवारी, सतेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, कोतवाली के सिपाही समशेर सिंह, मनीष सिंह, अनंत सिंह, दरोगा संजीव सिंह, सिंगरामऊ के अंगद चौधरी, मीरगंज के वेदप्रकाश, सर्विलांस के अमित सिंह, रामकृत यादव, उमाकांत यादव, प्रदीप यादव, रामपुर के दीपक सिंह, सुशील सिंह, अमरेंद्र यादव, वेद प्रकाश, अंगद चौधरी, सत्येंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, सीओ नृपेंद्र, सीओ विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।