{"_id":"5c0c09eabdec224177354d32","slug":"15442928826-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबोध सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबोध सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शहीद कोतवाल सुबोध सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने आदि मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
जिला अध्यक्ष डा. अनुराग मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है, तब से उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। योगी राज में उत्तर प्रदेश की पुलिस खुद महफूज नहीं है। बुलंदशहर की घटना में कोतवाल रहे सुबोध सिंह की हत्या खुलेआम कर दी जाती है और इन्हीं के संगठन के लोग उसमें नामजद हैं। मड़ियाहूं विधानसभा के प्रभारी अजय यादव ने कहा कि वोट, सत्ता और नफरत की राजनीति के लिए भाजपाई हत्या करा रहे हैं। तस्वीरें विचलित कर देने वाली दंगाइयों ने सुबोध सिंह को घेरकर गोली मार दी। इनको इतनी हिम्मत सरकार से मिल रही है। योगी राज में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। अपराध मुक्त बनाने की बात कहकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया। जिला कोषाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा के सासंद राघव लखन दादागीरी करते हुए उनके परिवार को आतंकित करते हैं तो कभी भाजपा के नेता पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हैं। इसी क्रम में जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि राज्यपाल को संबोधित पत्रक में शहीद सुबोध सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने, हाईकोर्ट के निगरानी में एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच कराने, स्व. सुबोध सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने, उनके परिवार को सुरक्षा व एक करोड़ की सम्मान राशि देने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। जुलूस में मीडिया प्रभारी सूर्यनारायण मुन्ना, बबलू गुप्ता, मोहम्मद गालिब, वकील अहमद अंसारी, राजेश यादव, रिजवान अहमद, तीरथ यादव, राकेश चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।