फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पशु त ्करों से मुकाबला करेंगी ग्राम सुरक्षा समितियां

पशु त ्करों से मुकाबला करेंगी ग्राम सुरक्षा समितियां

Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
पशु त ्करों से मुकाबला करेंगी ग्राम सुरक्षा समितियां
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पशु तस्करों द्वारा किशोरी के अपहरण के प्रयास के बाद पुलिस सजग हो गई है। पशु तस्करों से मुकाबले के लिए पुलिस गांव-गांव में सुरक्षा समिति का गठन कर रही है। मुख्य मार्ग के किनारे वाले करीब पांच गांवों में सुरक्षा समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के सदस्य रात भर पहरा दे रहे हैं। हर समिति में एक होमगार्ड और गांव के किसी एक लाइसेंसी असलहाधारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर इलाके में पशु तस्कर आए दिन लोगों के घरों पर धावा बोलकर उनके मवेशी पिकअप में लाद ले जा रहे हैं। विरोध करने पर ईंट पत्थर चलाकर लोगों को घायल भी कर दे रहे हैं। दो दिन पहले मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे पशु तस्कर पशुशाला से भैंस पिकअप में लादने की कोशिश की तभी परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसपर तस्करों ने परिवार की एक किशोरी को ही खींचकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। गनीमत रही कि शोर सुनकर गांव के लोगों ने ईंट पत्थर लेकर घेराव कर लिया जिससे किशोरी की आबरू बच गई। तस्कर किशोरी को गाड़ी से नीचे उतारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस की नींद टूटी और पशु तस्करों से निबटने के लिए गांव-गांव में सुरक्षा समिति का गठन करने का काम शुरू कर दिया गया है। मछलीशहर में खाखोपुर, तिलौरा, बंधवा जमालापुर, भाऊपुर और कंधी में सुरक्षा समिति बना दी गई है। प्रत्येक समिति में 10 से 15 सदस्य शामिल किए गए हैं जिसमें गांव के लाइसेंसी असलहाधारी भी हैं। समिति के सदस्य होमगार्ड के जवान के साथ रात में सड़क पर ईंट पत्थर, लाठी डंडेे, टार्च के साथ पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed