फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी पेंशन बहाली के बिना अधूरा है संगठन का संघर्ष----

पुरानी पेंशन बहाली के बिना अधूरा है संगठन का संघर्ष----

Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के बिना अधूरा है संगठन का संघर्ष----
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के बिना संगठन का संघर्ष अधूरा है। संगठन अपने हक को पाने के लिए आखिरी हद तक आंदोलन जारी रखेगा। आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व रणनीति के हिसाब से काम कर रहा है। वह शनिवार को टीडी इंटर कालेज सभागार में शिक्षक संघ के 51 वें वार्षिक जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के दम पर संगठन अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल होगा। शक्षकों को सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए एकजुट होना होगा। सगंठन शिक्षक हितों को लेकर हमेशा आंदोलन के लिए तैयार है। अतिथि एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके जरिए सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। शिक्षक संघ ने मुझे जिले का संरक्षक बना कर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता होगी। शिक्षक संघ भवन के लिए जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह को पांच लाख का चेक भेंट किया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ की ओर से आयोजित यह सम्मेलन आंदोलन के लिए मील पत्थर साबित होगा। जिले के शिक्षकों का मैं आभारी हूं कि आप सभी ने सम्मेलन को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में सहयोग किया है। शिक्षक समस्याओं के लिए आखिरी सांस तक जंग जारी रहेगी। संघ के प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि जनपद के 103 शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए संघर्ष शुरु किया जाएगा। शिक्षक संघ के संगठन मंत्री ज्वाला प्रसाद राय, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश प्रकाश सिंह, मंत्री डा. विजय सिंह, संरक्षक मंडल के संकठा प्रसाद सिंह, डा, वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, मंडलीय अध्यक्ष संत सेवक सिंह, मंडलीय मंत्री शिवमूरत यादव, प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह, डा. विनोद कुमार राय, डा. शैलेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। संघ के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डा. अतुल सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, दयाशंकर यादव, संजीव सिंह, धनंजय सिंह, दिलीप सिंह, पारसनाथ सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, तेरस राम यादव, कीर्ति सिंह, तिलकराज सिंह, सुधाकर सिंह, ऋषि श्रीवास्तव समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन संघ के पूर्व मंत्री डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed