फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक बार लग जाता जाम तो दो घंटे

एक बार लग जाता जाम तो दो घंटे

Thu, 06 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
एक बार लग जाता जाम तो दो घंटे
जौनपुर। सिंहीपुर क्रासिंग पर लगने वाला जाम शहर की मुख्य समस्या बन गई है। एक बार जाम लग जाने पर दो घंटे लोग घरों से नहीं निकल पाते हैं। और तो और एंबुलेंस भी नहीं आ- जा पाती है। ऐसा एक दिन नहीं हर रोज हो रहा है। नईगंज में रहने वाले लोग जाम की वजह से कराह रहे हैं। उनके बच्चें कभी भी समय से न तो स्कूल जा पाते न ही घर ही वापस आ पाते है।
विज्ञापन

शहर के दक्षिणी हिस्से में सिंहीपुर रेलवे क्रासिंग स्थित है। इधर से होकर लोग प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ आते- जाते हैं। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान दिन भर में तीस से अधिक बार रेलवे क्रासिंग बंद होती है। जब भी क्रासिंग बंद होती है। दोनों तरफ दो से तीन किमी लंबा जाम लग जाता है। ऐसा हर रोज होता है। हाल ही में जाम में जब अफसर फंसे तो क्रासिंग पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हुई। बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिसकी वजह से हर रोज जाम लग जाता है। जाम का असर यह है कि एक बार जाम लगने पर तीन किमी लंबा जाम नईगंज से होते पालिटेक्निक ,वाजिदपुर चौराहा होते जेसीज तक लग जा रहा है। लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। बुधवार की सुबह दस बजे जाम लगा तो साढ़े 11 बजे जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


क्या कहते हैं नईगंज के लोग
नईगंज के निवासी विकास यादव का कहना है कि जाम से दो साल से हम लोग जूझ रहे हैं। जब भी जाम लग जाता दो घंटे के लिए रास्ता बंद हो जाता है। चाह कर भी घर से हम लोग नहीं निकल पाते हैं। डा. सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि जाम में फंसकर मरीज भी अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। एंबुलेंस भी पीजीआई एवं इलाहाबाद नहीं जा पाती। मयंक सिंह का कहना है कि जाम की वजह से हर रोज बच्चे समय से स्कूल से घर नहीं आ पाते है। अखिलेश श्रीवास्तव का कहना है कि जाम से स्थानीय लोग तंग आ चुके हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब जाम न लगता हो। प्रमोद यादव का कहना है अक्सर दस बजे जाम लगता तो बारह बजे एवं दो बजे लगता तो चार बजे समाप्त होता है। रात में भी जाम लग जाता है। इसकी मुख्य वजह यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन नहीं करने से जाम लग रहा है। क्रासिंग बंद होते ही लोग दोनों तरफ से पूरी सड़क पर पसर जाते है। क्रासिंग खुलने पर आमने- सामने गाड़ियां होने से जाम लग जाता है। यहां चार होमगार्ड लगाए गए हैं। जल्द ही दोनों तरफ डिवाइडर लगाया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह
यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed