{"_id":"5c0818aebdec2241703a597b","slug":"154403452014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संख्या के आधार पर मिले आरक्षण का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संख्या के आधार पर मिले आरक्षण का लाभ
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या हो उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए। देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। किसान भूखा मर रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार सत्ता के सुख में विकास कार्य को भूल गई है। किसान खाद बीज के लिए परेशान है। वह बुधवार को नगर के रोडवेज स्थित अवध प्लाजा पर समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र इकाई की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के तथाकथित दल अपराधी बन गए है। नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। धरातल पर कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ता भाजपा के झूठ को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र वार सामाजिक न्याय के लिए सभी पिछड़े वर्गों के विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों का क्षेत्रीय भ्रमण और जनसंपर्क के लिए रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में जनसमस्याओं का निस्तारण कराने पर चर्चा हुई।
अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने कहा मतदाता सूची को हर हाल में दस दिसंबर तक अपने-अपने बूथ पर जाकर दुरुस्त करा लें। पार्टी नेतृत्व ने मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जो लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगन से काम कर रहे हैं। उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। बैठक का संचालन सैयद उरूज ने किया। इस मौके पर पिन्टू खान, अब्दुल्ला पहलवान, मिथलेश यादव, नोमान अहमद, जसीम खान, अफ्सर अहमद, निजाम खान, अरुण तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार पाल, गुलाब यादव, गोपाल यादव, इन्द्रजीत यादव, शरद यादव, अखिलेश यादव, काफील अहमद, प्रमोद यादव अनिल कुमार यादव आदि उपस्थित थे।