फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्0ाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्0ाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sun, 02 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ब्0ाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के चौरा संतदास गांव स्थित एरोमा एकेडमी इंटर कालेज में शनिवार को परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक विजय बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने ने फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। एरोमा एकेडमी व इब्राहिमाबाद की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में इब्राहिमाबाद के अर्जुन प्रथम, हरिरामपुर के नितेश दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिकंदरा की कोमल प्रथम, भुइला की काजल द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में बंसफा के शिवम प्रथम, लखौआ के आदर्श द्वितीय, बालिका वर्ग में डीह जहनिया की कशिक प्रथम, सिकंदरा की कोमल द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में डमरुआ के राजन प्रथम, जमालपुर के अमन द्वितीय, बालिका वर्ग में बेलसडी की रुखसार प्रथम, ज्योति द्वितीय स्थान पर रही। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता बालक प्राथमिक में न्याय पंचायत बढ़ौना प्रथम, खपरहां द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में न्याय पंचायत जाम प्रथम, लखौआ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विशेष प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर प्रथम, कुलहनामऊ खास द्वितीय, जूनियर वर्ग में बढ़ौली नोनियान की टीम प्रथम स्थान पर रही। जूनियर अंत्याक्षरी में इब्राहिमाबाद प्रथम, जाम द्वितीय रहे। खो खो जूनियर बालिका में न्याय पंचायत जाम प्रथम, शेरवां की टीम द्वितीय रही। सामूहिक गान प्राथमिक में कुल्हनमऊ खास प्रथम, दुर्गापार द्वितीय, समूह गान जूनियर बालक में सीहीपुर प्रथम शेरवां द्वितीय स्थान पर रही। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विजेताओं व उपविजेताओं को अतिथियों ने ट्राफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एरोमा अकेडमी के प्रबंधक डॉ. रामचरित्र निषाद ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह, देशबंधु यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, बीईओ राजीव यादव, मैच निर्णायक अनुपम श्रीवास्तव, एबीआरसी सुशील उपाध्याय, अवधेश सिंह, रामचंद्र यादव, विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल, माधुरी जायसवाल, शिक्षक विमल कुमार यादव, शैलेश चतुर्वेदी, मृत्यंजय सिंह अनंत यादव, पलकधारी प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed