{"_id":"5c02d8d3bdec22419a259f79","slug":"15436904951923-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 शहीदों के बलिदान की हो रही उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 शहीदों के बलिदान की हो रही उपेक्षा
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत तहसील के सेनापुर ग्राम के 23 शहीदों का स्मारक बनाने और वहां 100 फुट का तिरंगा लगाने की मांग की जा रही है। गांव के विनोद कुमार और अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर इसकी गुहार लगाई।
सेनापुर ग्राम में अंग्रेजों ने 23 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था और उन्हें गोलियों से भून डाला था। क्रांतिकारियों के सम्मान में प्रशासन ने स्मारक बनवाया है। गांव के ही विनोद कुमार व अजीत सिंह स्मारक को भव्य बनवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को दिए पत्रक में कहा है कि 26 जनवरी तक शहीद स्मारक का सुंदरीकरण और 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा नहीं लगाया गया तो ग्रामवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी, विधायक, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व ओमप्रकाश राजभर, मुख्यमंत्री , राज्यपाल ,राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को भी वे पत्रक दे चुके हैं।