{"_id":"5c02d8ccbdec22419677e723","slug":"154369048712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों पर कब्जा से राहगीरों को हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों पर कब्जा से राहगीरों को हो रही दिक्कत
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। ग्रामीण सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इससे अक्सर जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट जुड़ऊपुर गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि खजुरहट सम्पर्क मार्ग की पक्की सड़क की पटरी पर कब्जाकर लिये हैं । जिसके कारण जलनिकासी अवरुद्ध होने से पक्की सड़क पर जलभराव हो रहा है। जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। खजुरहट गांव की सड़क की पटरियों की पर खुदाई कर अगल-बगल के लोग गड्ढा बनाकर उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने कुछ वर्ष पहले अतिक्रमण हटवाया था लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण फिर पटरियों पर कब्जा यथावत कायम हो गया है।