फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चार टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले चक्र में पहुंची

चार टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले चक्र में पहुंची

Sun, 02 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
चार टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले चक्र में पहुंची

विज्ञापन
जौनपुर। अंतर महाविद्यालीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें चार टीमों ने अपने- अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
पहला मैच पूविवि के एकलब्य स्टेडियम में मां प्यारी महाविद्यालय मोकलपुर और महन्थ रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के बीच खेला गया। महन्थ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मां प्यारी महाविद्यालय मोकलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें बल्लेबाज प्रदीप यादव ने 28 गेंद पर 34 रन एवं आनन्द यादव ने 25 गेंद पर 17 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में महन्थ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज की तरफ से शुभम ने चार और मानवेन्द्र एक विकेट लिए। निर्धारित 122 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी महन्थ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, गाजीपुर की टीम ने 14.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच लिया। बल्लेबाज आनन्द ने 16 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मां प्यारी महाविद्यालय की टीम की तरफ से मनोज एवं प्रदीप ने1-1 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में फरीदुल हक महाविद्यालय सबरहद और श्री जगदीश नारायण महेन्द्र प्रसाद महाविद्यालय रघ्घूपुर आजमगढ़ के बीच खेला गया। जगदीश नारायण महाविद्यालय की टीम के ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फरीदुल हक महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें वात्सल्य ने 41 गेंद पर 77 रन, रितेश ने 25 गेंद पर 42 रन एवं विकास ने 23 गेंद पर 40 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में शिवम ने दो विकेट तथा राम लखन, अरविन्द, जितेन्द्र ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जगदीश नारायण महेन्द्र प्रसाद की टीम 13.5 ओवर में महज 65 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में विशाल ने चार, सादिक ने तीन एवं आमिर ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच एकलब्य स्टेडियम में आचार्य बल्देव महाविद्यालय पतरहीं और श्री दुर्गा पीजी कालेज, चण्डेशर आजमगढ़ के बीच खेला गया। आचार्य बल्देव महाविद्यालय की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आचार्य बल्देव महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज नेहाल ने 43 गेंद पर 45 रन एवं विपिन यादव ने 15 गेंद पर 19 रन बनाया। गेंदबाजी में श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज की तरफ से विकास, अमित, सुमित, प्रद्युम्न एवं शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज की पूरी टीम 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। अमित यादव ने 18 गेद पर 16 रन एवं राजन यादव ने 16 गेंद पर नौ रन बनाए। गेंदबाजी में आचार्य बल्देव महाविद्यालय की तरफ से प्रद्युम्न ने तीन एवं राणा प्रताप ने दो विकेट प्राप्त किया।

चौथा मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली और एमसीएमटी केराकत के बीच खेला गया। एमसीएमटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन बनाये। जिसमें सबसे अधिक योगदान 14 अतिरिक्त रनों का रहा। निर्धारित 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली ने सभी विकेट खोकर 58 रन बनाये। जिसमें सर्वाधिक 24 अतिरिक्त रनों का रहा। निर्णायक की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, भूपेन्द्र वीर सिंह, विवेक यादव एवं स्कोरर की भूमिका में निखिल यादव एवं पवनेश यादव रहे। अलका सिंह चौहान रेफरी की भूमिका में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed