{"_id":"5c02d70fbdec2241742bd668","slug":"15436900421-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के खुटहन मार्ग स्थित पटखौली पूरेआजम गांव निवासी महिला को चिकित्सक व उसके कर्मियों ने पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। महिला का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी महिला गीता देवी (35) पत्नी ईश्वर लाल गौतम की सास ने अपने जमीन का एक हिस्सा चिकित्सक के नाम बैनामा किया था। सास की मौत के बाद बैनामा होने की खबर लगने पर महिला व चिकित्सक के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम महिला व चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गयी। बात बढने पर चिकित्सक ने कर्मियों के साथ महिला को अपने दवाखाने पर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करके महिला को बचाया। पिटाई से लहूलुहान हुई महिला को चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक महिला के शरीर पर कई जगह गम्भीर चोटें आई हैं।
मामले में कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।