{"_id":"5c02d707bdec2241ca08f344","slug":"154369003518-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुषी बनी गर्ल्स स्पोर्ट्स चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुषी बनी गर्ल्स स्पोर्ट्स चैंपियन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विभिन्न प्रकार के खेलों में लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्सा-कसी, 100 मीटर रेस, 60 मीटर रेस, शॉटपुट, जैवलिंग थ्रो, डिस्कस थ्रो, रिले रेस में छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें लांग जम्प में सीनियर वर्ग के शिवम यादव (ग्रीन हाऊस) एवं हर्ष राय (येलो हाऊस) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं 9वीं कक्षा की आयुषी राय गर्ल्स स्पोर्टस चैंपियन बनी। कक्षा 12 के शिवम यादव और कक्षा 11 के मोहम्म्द हेशाम को संयुक्त रूप से ब्याएज स्पोटर्स चैंपियन का पुरस्कार दिया गया। हाउस चैंपियन का खिताब रेड हाऊस के नाम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विश्वतोश नारायण सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. मधुलिका सिंह ने माँ सरस्वती एवं संस्थापक स्व. बाबू समर बहादुर सिंह को माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किए। इस अवसर पर खेल शिक्षक श्रवण मौर्या, रजनीश सिंह, शैलेंद्र यादव, अवनीश सिंह, तनवीर अहमद, गरिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।