फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिकारियों ने समस्याएं सुन किया निस्तारित

अधिकारियों ने समस्याएं सुन किया निस्तारित

Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने समस्याएं सुन किया निस्तारित

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया।
जफराबाद- थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में जफराबाद थाने पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आए कुल 6 प्रार्थना पत्रों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष दो प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। शाहगंज- स्थानी कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान दो प्रार्थना पत्र आए। लेकिन राजस्व से संबंधित होने के कारण दोनों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर सहायक निरीक्षक धनंजय वर्मा, एसआई एसपी वर्मा, शितलू राम, चंदन राय, संजय कुमार समेत राजस्वकर्मी व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।मछलीशहर- सथानीय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 18 प्रार्थना पत्र और पवारा में भी 18 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मछलीशहर में तीन व पवारा में 10 प्रार्थना पत्रों का मौके निसतारण किया गया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पवारा में थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed