{"_id":"5c018102bdec22416939736c","slug":"1543602478553-61-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 का हुआ था रजिस्ट्रेशन,61 जोड़ी हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 का हुआ था रजिस्ट्रेशन,61 जोड़ी हुई शादी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सुजानगंज ब्लाक पर शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 61 जोड़ों ने एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने की कसमें खाई। इस सामूहिक विवाह में हिंदू के साथ मुस्लिम जोड़े परिण सूत्र में बंधे। इस दौरान एक ही मंडप में एक तरफ विवाह की रस्मे पूरी हुई तो दूसरी तरफ निकाह हुआ। योजना के तहत कुल 53 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने जोड़ो को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। कहा की दुनिया का सबसे बड़ा दान कंयादान होता है। सभी बहुओं को एक जोड़ी पायल और हाथ की घड़ी देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। सुबह करीब 11 बजे से ही वर वधू पहुंचने लगे। ढोल नगाड़ों के साथ सभी दूल्हों का स्वागत किया गया। खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह ने सभी दूल्हों को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। विवाहोपरांत सभी जोड़ों को बक्सा, रजाई, गद्दा, तकिया, जेवर, कलाई घड़ी आदि सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, मन्नू सिंह, पिंटू पांडेय, बच्चन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।