{"_id":"5c017fa1bdec22418b5fe093","slug":"154360212512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुफ्तीगंज । क्षेत्र के समैसा सेवई नाला में शुक्रवार को शहीद फौजी मंजेश यादव स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जौनपुर की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। टांस जीत कर जौनपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 150 रन बनाया।जिसमें सबसे अधिक संदीप ने 95 रन बनाया। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम ने बिना कोई विकेट खोये आठ ओवर में ही मैच जीत लिया। मुकुंद को मैन आफ द मैच व संदीप को आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका सुनील यादव व अतीक रहमान ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान किया। विजेता टीम को बाइक भी दी गई। आयोजक जयशंकर यादव व विजेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, प्रधान फौजी अनिल यादव, सुनील यादव, विनोद यादव, महावीर यादव आदि उपस्थित रहे।