{"_id":"5bfee19ebdec22418f491d24","slug":"154343060316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध को छिपाएं नहीं, पुलिस से करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध को छिपाएं नहीं, पुलिस से करें शिकायत
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस पाठशाला का आयोजन पचहटिया स्थित पैरा मेडिकल कॉलेज के हाल में किया गया। एसपी दिनेशपाल सिंह, सीओ सौम्या पांडेय और महिला एसओ तारावती ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी अपराध को छिपाने की कोशिश न करें। बल्कि अपराध करने वालों का खुलकर मुकाबला करें। पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। अपराध को छिपाना भी एक जुर्म है। एसपी दिनेशपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, आप बस बताइए, बाकी काम पुलिस करेगी और मनचले जेल जाएंगे। अप की मदद के लिए डायल 100, 1090 और एंटी रोमियो स्क्वॉड है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधी किसी भी घटना की शिकायत तुरंत 1090 पर की जाए। यूपी वूमेंस हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की जा सकती है। आम जनता की समस्या के लिए 100 डायल पर शिकायत करने से न घबराएं। उन्होंने कहा कि मीटू अभियान के तहत तमाम महिलाओं ने कई कई साल बाद अपनी पीड़ा व्यक्त की है। यह महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण है। समाज बदल रहा है। महिलाएं अब जुल्म को सहेंगी नहीं बल्कि उसका खुलकर मुकबला करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शक्तिमान बनने के लिए ज्ञान बहुत जरूरी है। आत्मनिर्भरता आप की कमजोरियों को समाप्त कर देगी। अवध पैरामेडिकल कालेज की प्रबंधक डॉ. शकुंतला यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अवध पैरामेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रुगमा केवी, डॉ. मनोज वत्स, अखिलेश, मो. अब्बास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन