{"_id":"5bfc4222bdec22415c7d0955","slug":"15432587034-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोग से ही जायसवाल समाज का विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोग से ही जायसवाल समाज का विकास संभव
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना से ही समाज का विकास व तरक्की संभव है। समाज के लोग भाईचारा का भाव रखते हुए एक-दूसरे की मदद करें। इससे न सिर्फ समाज का भला होगा बल्कि एकजुटता भी बनी रहेगी। वे जायसवाल समाज के कुलदेवता श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयंती महोत्सव में रविवार को रूहट्टा स्थित उत्सव वाटिका में संबोधित कर रहे थे।
अति विशिष्ट अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने कहा कि मजबूत संगठन के कारण हमारी पहचान बनी है। हमें महत्व दिया जाने लगा है। उन्होंने हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए समाज के लोगों का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। समारोह को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चेयरमैन मनोज जायसवाल, प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल ने संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कुलदेवता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवाल ने कुलदेवता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल तथा संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। अखिलेश जायसवाल ने आभार जताया। इस मौके पर ओमजी जायसवाल एडवोकेट, प्यारेलाल गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, सत्य प्रकाश, इं. विजय जायवाल, भाजपा नेता केके जायसवाल, पत्रकार रामजी जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, अजय नाथ जायवाल, सुनील जायसवाल, राजकुमार, सुग्रीव, रूपेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, राकेश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, पुष्कर, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।