फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संविधान में निहित लक्ष्य प्राप्ती में पार्टी के योगदान पर चर्चा

संविधान में निहित लक्ष्य प्राप्ती में पार्टी के योगदान पर चर्चा

Tue, 27 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
संविधान में निहित लक्ष्य प्राप्ती में पार्टी के योगदान पर चर्चा

विज्ञापन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी की छठवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान ने जनता को जो अधिकार दिए हैं, उनको हर व्यक्ति को मुहैया कराने तक लड़ाई जारी रहेगी।

जिला अध्यक्ष डा. अनुराग मिश्रा ने भारत में संविधान के मूल लक्ष्य सामाजिक राजनीतिक न्याय स्वतंत्रता समानता प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की। कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में डोर स्टेप योजना के माध्यम से सरकार को जनता के दरवाजे पर पहुंचा दिया। अनुशासन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता ठाकुर प्रसाद राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। दिल्ली सरकारी अस्पताल, स्कूल व मोहल्ला क्लिनिक विश्व स्तरीय हो गए हैं । नारी शक्ति एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नंदिनी साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेज बढ़ने वाली पार्टी है। लोकसभा व विधानसभा से लेकर निकाय चुनाव में पार्टी के निर्वाचित सदस्य हैं। इसी क्रम में अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि दिल्ली में सरकार है। पंजाब में मुख्य विपक्षी दल के रूप में हमारी पार्टी है, जो कि गर्व की बात है। जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि केजरीवाल सरकार जिस तरह दिल्ली में काम कर रही है। वैसा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में करते तो आजकल के युवा बेरोजगार नहीं रह जाते। किसानों को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती। लेकिन उनको जुमलेबाजी से फुर्सत नहीं मिल रही है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, अमन यादव,अजय यादव,अमरनाथ यादव, भैया लाल सरोज, मोहम्मद जैदी, राजेंद्र सिंह व मयंक साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed