फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हरिनाम संकीर्तन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 20-00-25

हरिनाम संकीर्तन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 20-00-25

Sat, 24 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 20-00-25
बदलापुर। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के भक्तों स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से शनिवार को हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली। शोभायात्रा उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर से निकलकर प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर पहुंची जहां भजन संध्या, प्रवचन व भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में संघ ने भगवान चैत्यानंद एवं नित्यानंद प्रभु की भव्य झांकी सजाकर विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद हरे रामा हरे कृष्णा का कीर्तन करते हुए शाहपुर से बटाऊबीर, सरायगुंजा, कमालपुर होते हुए गौरीशंकर धाम चन्दापुर पहुंचे। जहां भजन संध्या प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली इस्कान के वाइस प्रेसीडेंट विजेंद्र नंदन ने कहा कि यदि सामान्य वर्ग के लोग हरेकृष्ण का जाप करें तो जीवन की हर आवश्यकताएं भगवान स्वत: उपलब्ध करा देते हैं। यह महामंत्र भक्ति को और सरल बना देता है।इसके लिए सिर्फ सच्चे मन से भक्ति करने की आवश्यकता है। इस दौरान पतित शरण प्रभु, हंसवाहन प्रभु, प्रभाकर चतुर्वेदी, अमरनाथ गुप्त, राजेश पटवा, विश्वास मिश्र, पदमाकर तिवारी, लालचंद्र चतुर्वेदी, सत्यम मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed