फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहरवासियों को सफाई के प्रति किया जागरुक 19-36-24

शहरवासियों को सफाई के प्रति किया जागरुक 19-36-24

Sat, 24 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहरवासियों को सफाई के प्रति किया जागरुक 19-36-24
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को नगर पालिका की ओर से सीआरओ रामआसरे के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुहट्टा से शुरु होकर ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा से होते हुए कार्यालय पर लौटकर समाप्त हो गई। इस दौरान रैली में शामिल लोग हम सब ने यह ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है के नारे लगाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, हरिशंकर निरंजन, अनिल यादव, संतोष रावत, मनोज यादव, अमरेस सरन, मोहन यादव, सरफराज हुसैन आदि मौजूद रहे। इसी तरह शाहगंज में नगर पालिका कर्मचारियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। नगर पालिका परिषद व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर कोतवाली चौक, घासमंडी चौराहा, भादी चुंगी मोड़, आजमगढ़ रोड, जेसीज चौक होते हुए नगर भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए जागरुक किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने कहा कि स्वछता से ही समाज को पवित्र और निर्मल बनाया जा सकता है। स्वच्छता से ही मानव जीवन बेहतर हो सकता है। स्वच्छता से ही बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। रैली के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों से छात्राओं ने स्वच्छ भारत बनाने की अपील की। इस अवसर पर मकसूद हसन, श्रीराम शुक्ला, सुरेश कुमार, अवधेश कुमार, सुरेश गुप्ता, अनुराग मिश्रा, संदीप जायसवाल, राम प्रसाद, सुनील अग्रहरि, राजमणि, फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, मछलीशहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। नगर भ्रमण के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली के समापन पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सभासद महमूद आलम ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। हम अपनी छोटी छोटी आदतों में बदलाव लाकर स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं। अधिशास अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा रखे गये कूडे़दान में ही कचरा डालें। जागरूकता रैली में नगर के फैजानुल उलूम, डॉ. वसीउल्ल हसन पब्लिक स्कूल, सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। अपने हाथों में स्वच्छता से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लिये बच्चे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। इस दौरान मुस्ताक अहमद, आशा मौर्या, राजकुमार पटवा, भोला गुप्ता, मनोज चौरसिया, अमित मौर्या सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed