फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब आन लाइन बनेगा हैसियत प्रमाण पत्र

अब आन लाइन बनेगा हैसियत प्रमाण पत्र

Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अब आन लाइन बनेगा हैसियत प्रमाण पत्र
जौनपुर। हैसियत प्रमाण पत्र अब आनलाइन बनेगा। इसके लिए जिले में कवायद भी शुरू हो गई है। संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। वहीं लोगों को भी अफसरों व कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। लोग जन सेवा केंद्र के माध्यम से ही आनलाइन हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन कर सकते हैं। अफसर भी आन लाइन अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके लिए तिथि भी निर्धारित है। रिपोर्ट आने के बाद आनलाइन हैसियत जारी कर दिया जाएगा। हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभी तक आफलाइन आवेदन किया जाता था। इसके बाद रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसील और कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाना पड़ता था। इतना ही नहीं लेखपाल, कानून गो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम व डीएम के यहां जाना पड़ता था। वहीं प्रमाण पत्रों को लंबे समय तक दबाकर आवेदनकर्ताओं का आर्थिक दोहन भी किया जाता था। जिससे आवेदनकर्ता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन आन लाइन हैसियत प्रमाण पत्र बनाए जाने के सरकार के फरमान के बाद अब न तो आवेदनकर्ता का आर्थिक दोहन होगा और न ही उनको हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काटना होगा। बस उनको हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन सेवा केंद्र पर जाकर आन लाइन आवेदन कर देना होगा। इसके बाद अधिकारियों द्वारा आन लाइन रिपोर्ट लगाई जाएगी। रिपोर्ट लगाने के लिए भी दिन तय किया गया है। जिसमें रिपोर्ट लगाने के बाद आवेदनकर्ता को हैसियत प्रमाण पत्र आन लाइन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed