फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताएं रास्ते पर चलने की जरुरत

हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताएं रास्ते पर चलने की जरुरत

Fri, 23 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताएं रास्ते पर चलने की जरुरत
जौनपुर। सेंट्रल सीरत कमेटी के कंट्रोल रूम में लोगों को संबोधित करते हुए बसपा नेता एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ला. न सिर्फ मुसलमानों के पैगंबर थे बल्कि पूरी मानवता की सेवा कर उन्होंने समाज को एक करने का प्रयास किया है। आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उनसे सीख लेते हुए समाज के सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरी इंसानियत को जिंदा रखने के लिए काम किया उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा ने अपनी जीवन में न सिर्फ इस्लाम को फैलाया बल्कि इंसानियत का पैगाम देते हुए गरीब बेसहारा मजलूमों की मदद की। आज समाज में जो कुरीतियां फैली हैं उसे दूर करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इससे पूर्व सेंट्रल सीरत कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष असलम शेर खान सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। नगर के चहारसू चौराहे पर अंजुमन के अखाड़ों के करतब दिखाने वाले उस्तादों को अशोक सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि हम ऐसे जिले में रहते हैं जहां सभी धर्म व जाति के लोग मिलकर एक दूसरे का त्योहार मनाते हैं। आज जिस तरह से इस शहर में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिल रही है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने शहर को दुल्हन को सजाने वाली कमेटियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि पूरी दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शहर होगा जहां इतने बड़ी संख्या में पूरी अकीदत के साथ मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मना रहे हों। इस मौके पर असलम शेर खान, समीर असलम शेखू, जफर मसूद विशाल जी खत्री सै. हसनैन कमर दीपू ,शबी हैदर सदफ़ सभासद, आजम जैदी, रिजवान हैदर राजा सरवर अहमद राही एडवोकेट, शकील मुमताज, हाजी वकास अजादार हुसैन, श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे संचालन फैसल हसन तबरेज ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed