फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जांच अधिकारी पर शिकायतकर्ताओं ने जतायी नाराजगी

जांच अधिकारी पर शिकायतकर्ताओं ने जतायी नाराजगी

Wed, 21 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जांच अधिकारी पर शिकायतकर्ताओं ने जतायी नाराजगी
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव धरमपुर में बुधवार को जांच करने आए अधिकारी पर शिकायत कर्त्ताओं ने नाराजगी जताई । उन्होंने ग्राम प्रधान पर बिना काम कराएं पैसा निकालने तथा निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएम, एसडीएम तथा मुख्य मंत्री के यहां शिकायत की है।
विज्ञापन

मनरेगा, शौचालय, नाली निर्माण, साइकल के आवंटन, खंड़जा आदि निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत पांच दर्जन से अधिक गांव वासियों ने किया जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी हरी शंकर राम को जांच अधिकारी नामित किया था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पांच महीने बीत जाने के बाद भी नामित किए गए जांच अधिकारी जांच करने गांव में नहीं पहुंचे। काफी मशक्कत करने के बाद नामित किए गए जांच अधिकारी ने अपने सहायक अधिकारी अमरनाथ गौतम को बुधवार को जांच करने भेजा था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आठ बिंदुओं की जांच करने के बजाय सिर्फ तीन विंदुओं की आधा अधूरी जांच करके जांच अधिकारी अपने कर्तव्य की इतिश्री करके चले गए। जांच से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। जांच अधिकारी अमरनाथ गौतम ने बताया कि इस संबंध में बीडीओ को पत्र भेजकर अख्या मंगाई जाएगी। जांच के समय प्रधान पति सहित शिकायत कर्ताओं में प्रताप नारायण पटेल, महेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र, शिव पूजन,राज बहादुर, दिलीप, अशोक, पृथ्वी राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed