{"_id":"5bf5a143bdec226944241896","slug":"15428243074-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आत्मा और संस्कृति होती कृषि---दिनेश चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आत्मा और संस्कृति होती कृषि---दिनेश चौधरी
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। विधायक दिनेश चौधरी ने बुधवार को कहा कि कृषि देश की आत्मा एवं संस्कृति होती है। कृषि का विकास व किसानों की संपन्नता के बगैर देश का सर्वांगीण विकास नहीं किया जा सकता। विधायक ग्राम अमिहित में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत जनपद के दूसरे कृषि विज्ञान केन्द्र का शिलान्यास व कृषक गोष्ठी, कृषि निवेश मेला का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने किसानों एवं कृषि विकास के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय दुगुना करने का जो कार्य किया है। आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। उप कृषि निदेशक जयप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर, कार्यक्रम समन्वयक डा. सुरेश कन्नौजिया, डा. एके सिंह, डा. सुरेंद्र सोनकर, डा. के सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी आदि ने कृषि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डा. नरेंद्र रघुवंशी ने अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल चंद्र देव मिश्रा संचालन वस्तु विशेषज्ञ डा. रमेश यादव ने किया।