फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मछलीशहर को जिला बनाने की उठी मांग

मछलीशहर को जिला बनाने की उठी मांग

Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर को जिला बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
मछलीशहर। शाहगंज को जिला बनाने की चर्चा शुरू होने के बाद मछलीशहर को भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है। शनिवार को भाजपा नेता लाल उपाध्याय के नेतृत्व में सुजानगंज पड़ाव पर एक बैठक हुई। जिसमें लोगों ने एक स्वर से मछलीशहर तहसील को जिला बनाने की मांग उठाई। साथ ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जेएन सचान को सौंपा।

भाजपा नेता लाल उपाध्याय ने मछलीशहर के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि यह नगर महात्मा बुद्ध के समय मच्छिका खंड के नाम से जाना जाता था। अब इसे मछलीशहर के नाम से पुकारा जाता है। इस तहसील का बुढ़िया के इनारा गांव जिला मुख्यालय से सबसे दूर का गांव है। बजरंग दल के जिला संयोजक राज कुमार पटवा ने बताया कि बजरंग दल, विहिप व राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ मछलीशहर को जिला मानता है। यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का लोकसभा चुनाव क्षेत्र भी रहा है। किंतु तब से लेकर अभी तक यह जिले से दूर होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार है। वर्तमान तहसील में जंघई व मुंगराबादशाहपुर समेत दो बड़े रेलवे स्टेशन होने के बाद भी दोनों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। छोटे जिले होंने से उनका विकास तेजी से होता है। बैठक के बाद थाना समाधान दिवस में बैठे उपजिलाधिकारी जेएन सचान को जिला बनाने से संदर्भित राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधान मतरी रियासत अली, अरुण उपाध्याय, शहजादे खान, विजय यादव, प्रधान पाल, अशोक, अनिल तिवारी, राजेश, अजमल सिद्दिकी, रोशन दुबे ,राजकुमार पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed