{"_id":"5bef09d7bdec2269871ef45c","slug":"15423923294-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे रेलवे फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे रेलवे फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। जफराबाद स्टेशन रेलवे फाटक पर शुक्रवार को वाराणसी से फैजाबाद जाने वाली मालगाड़ी खड़ी हो गई। इस दौरान फाटक पर स्कूली बच्चों तथा स्कूल बस की लंबी कतार लग गई। मालगाड़ी डेढ़ घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही। स्कूल के लिए विलंब होने पर गुस्साए बच्चों ने हो हल्ला मचाया। लोगों का कहना था कि रेलवे फाटक क्षेत्रवासियों तथा राहगीरों के लिए सिरदर्द बन चुका है।
रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पटरियों से निकलने की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों, स्कूल बसों तथा स्कूली बच्चों को डेढ़ घंटे तक ट्रेन गुजरने का इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारी रेलवे फाटक के बीच मालगाड़ी खड़ी करने के विषय में पूछे जाने पर नियमों का हवाला देते हैं। आए दिन घंटों रेलवे फाटक बंद रहने पर आने जाने वाले राहगीरों और बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक जफराबाद का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को गुजारने के लिए यह ट्रेन रोकी गई थी।