{"_id":"5bef08d9bdec2269a4150930","slug":"15423920764-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन पर कब्जे का वाद दायर, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जमीन पर कब्जे का वाद दायर, नोटिस जारी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर में बाबाजी की कुटिया के नाम से प्रसिद्ध महावीर मंदिर व उसके आसपास की जमीन पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए महेश व विनोद निवासी मंडी अहमद खां ने कोर्ट में 13 लोगों के खिलाफ वाद दायर किया। इस मामले में कोर्ट ने विपक्षीगण को नोटिस जारी किया है।
वादी ने कोर्ट से मांग किया है कि मंदिर की जमीन भू माफिया व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कब्जा करने से रोका जाए। वे मंदिर की जमीन न तो तोड़े, न कुआं व तालाब पाटें और पूजा-पाठ व धार्मिक कर्मकांड में व्यवधान पैदा नहीं करें। कोर्ट ने विपक्षीगण के खिलाफ नोटिस जारी किया है। वाद पत्र में यह भी कहा गया है कि मंदिर पर लोग पूजा पाठ, मुंडन व अन्य धार्मिक कार्य करते हैं। नगर पालिका में मंदिर मय चौहद्दी दर्ज है। विपक्षीगण ने भूमाफिया व आपराधिक किस्म के लोगों से सांठगांठ कर मंदिर की जमीन पर प्लाटिंग कर लाखों लोगों के धार्मिक व पूजा स्थल पर व्यवधान पैदा कर दिया है। पूर्व में नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया गया था उनके आदेश पर कब्जा दखल पर रोक लगाई गई थी और पूजा-पाठ प्रारंभ हुआ था लेकिन अब पुन: कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।