{"_id":"5bef06f2bdec2269a552a1f1","slug":"154239158913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदुलहल और संतबुल कालेज हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदुलहल और संतबुल कालेज हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंड बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदुलहक पीजी कालेज जौनपुर और संतबुला पीजी कालेज अंमारी दुल्हपुर गाजीपुर की टीमें अपने मैच जीतकर शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पीजी कालेज गाजीपुर अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कालेज गाजीपुर एवं फरीदुलहक पीजी कालेज सबरहद के बीच खेला गया। जिसमें फरीदुलहक पीजी कालेज ने पीजी कालेज ने गाजीपुर को 13 गोल (23-10) के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच में संतबुला दास पीजी कोलज अंमारी दुल्हपुर गाजीपुर ने पीजी कालेज मलिकपुरा गाजीपुर को 5 गोल (18-13) के अन्तर से पराजित किया। तीसरा मैच में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली सरायख्वाजा ने हंडिया पीजी कालेज प्रयागराज को 18 गोल (22-4) के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफानइल फरीदुलहक पीजी कालेज जौनपुर एवं टीडी पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें फरीदुलहक पीजी कालेज जौनपुर ने टीडी पीजी कालेज, जौनपुर को 14 गोल (21-7) के अंतर से पराजित किया कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफानइल संतबुला पीजी कालेज अंमारी दुल्हपुर
गाजीपुर एवं सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली सरायख्वाजा जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें संतबुला पीजी कालेज अंमारी दुल्हपुर गाजीपुर ने कड़े सघर्ष में सूर्यबली यादव हाविद्यालय देवकली को 2 गोल (15-13) के अन्तर से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल एवं तृतीय स्थान के लिए मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा। इस अवसर पर सचिव डा. चंद्रशेखर सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, पर्यवेक्षक डा. मुन्ना सिंह, श्री मोसर्रफ खान, रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, भानू प्रताप शर्मा, विवेक यादव उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका रहमतुल्लाह, अभिषेक गोस्वामी, बीरबल शर्मा एवं विकास सोनकर रहे।