{"_id":"5be9cd71bdec22233165e6b5","slug":"1542049089911500-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सामान किया जब्त, वसूला 11500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक सामान किया जब्त, वसूला 11500 जुर्माना
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के व्यापारी की दुकान से पॉलिथीन लेकर जा रही मैजिक वाहन को रविवार को नगर पंचायत और पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान 11हजार 500 रुपया जुर्माना वसूला। साथ ही सामान को जब्त कर लिया है।
नगर के मंगलबाजार निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार के यहां से गिलास व प्लेट आदि 4.900 किलोग्राम पॉलिथीन का सामान अपने मैजिक पर लादकर चालक मोहम्मद जफर निवासी बरावा जा रहा था। इसी बीच सूचना पाकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक अहमद और कोतवाली के इंस्पेक्टर हंसलाल यादव मौके पर पहुंच गए।वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु की। इस दौरान वाहन चालक मोहम्मद जफर की निशानदेही पर दुकानदार के यहां पहुंचे। प्रतिबंधित सामान बेचने के आरोप में दुकानदार से 10हजार रुपये और वाहन चालक से 1500 रुपये जुर्माना वसूला । साथ ही बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।