{"_id":"5be9cc97bdec226957070bfa","slug":"15420488717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी देश के सबसे झूठे साबित हो रहे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी देश के सबसे झूठे साबित हो रहे पीएम
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा है कि देश संविधान से चलता है। संघ और भाजपा ने कभी भी संविधान को नहीं माना है। यही वजह है कि संघ अपने एजेंडे पर काम करता है और भाजपा सिर्फ मुखौटा है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जो भी वायदे जनता से की सब कोरे साबित हुए हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे अधिक झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री हैं। झूठ के नाव पर सवार होकर बनारस को क्योटो बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार ऐसा कोई काम नहीं की जिससे देश की जनता उसे याद कर सके। राम मंदिर व बाबरी मस्जिद विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो क्यों भाजपा और संघ के लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं कर रहे है। भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल ने खुद आरएसएस पर बैन लगाकर यह साबित कर दिया था कि यह देश तोड़ने का काम करने वाली संस्था है। ऐसे में हमें सफाई देने की अब जरुरत नहीं है। आज भाजपा व आरएसएस के लोग सीबीआई, ईडी जैसी विश्वसनीय जांच एजेंसियों पर भी कब्जा करने का काम कर रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, हिसामुद्दीन, श्याम बहादुर पाल, अजमत अली, इरशाद मंसूरी, जावेद सिद्दीकी, सोचन राम विश्वकर्मा, पूनम मौयर्ता, ईश्वर चंद्र यादव, प्रभाकर मौर्या, डॉ. लक्ष्मीकांत यादव, दीपक गोस्वामी, श्याम नारायण बिंद, बजरंग बहादुर यादव, शबनम नाज, सीमा, डॉ. रेयाज अहमद आदि रहे।