{"_id":"5be9cc22bdec2204de741316","slug":"154204875419266-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"266 कालेजों ने परीक्षा केंद्रों की सूची पर जताई आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
266 कालेजों ने परीक्षा केंद्रों की सूची पर जताई आपति
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर विद्यालय संचालकों में आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बोर्ड ने बगैर जांच के मनमाने तरीके से केेंद्र बना दिए हैं। मानक को ताख पर रखकर 26 एडेड कालेजों को केंद्र नहीं बनाया गया है, जिससे संचालक खफा हैं। परीक्षा केंद्रों पर12 नवंबर तक कालेजों से आपत्ति मांगी गई थी। सोमवार शाम पांच बजे तक 266 कालेजों ने सूची पर आपत्ति जताई है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 255 केंद्रों की सूची जारी किया है। सूची में खामी के कारण परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जिले में 150 एडेड विद्यालय हैं। जिसमें से बोर्ड ने केवल 120 विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया है। चार विद्यालय ब्लैक लिस्टेड हैं। 26 एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया ही नहीं गया है। जबकि अस्पष्ट शासनादेश है कि पहले वित्तपोषित कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। उसके बाद ही स्ववित्त पोषित कालेजों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया जाए। बावजूद इसके 26 एडेड कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। परीक्षा केंद्र और अन्य समस्याओं को लेकर विद्यालयों से 12 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। सोमवार तक 266 कालेजों ने अपनी आपत्ति जताई है। जिले में कुल करीब छह सौ विद्यालय हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में कुछ खामियां मिली हैं। विद्यालयों से 12 नवंबर तक विद्यालयों से आपत्ति मांग गई थी। 266 विद्यालयों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें कुछ आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर हैं तो कुछ आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर हैं। आपत्तियों की जांच की जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
डा. ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस जौनपुर