{"_id":"5be9ca9dbdec226957070bf7","slug":"154204836515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने पर जोर
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। सबरहद गांव स्थित जामिया फारुकिया मदरसा में सोमवार को तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में शिक्षा के प्रसार पर बल दिया गया।
अध्यक्षता कर रहे हेरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर तारिक आजम ने कहा कि आज शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा हुई है लेकिन अभी इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो ने कहा कि अभिभावक स्कूलों में बच्चों का दखिला कराने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। पर तालीम की जितनी जिम्मेदारी अध्यापक की है, उतनी ही अभिभावक की भी है। मदरसा के प्रबंधक डा. गयासुद्दीन हाशिमी ने कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए तालीम हासिल करना बेहद जरुरी है। शकील अहमद सबरहदी व मौलाना तौफीक अहमद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. ग्यासुद्दीन ने किया। वकार आलम, शाहिद सिद्दीकी, सरवर एडवोकेट, डा. अतीक अहमद, जाहिद खान, राफे खान, फरीद अहमद, मो. इमरान, जमीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।