फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन

पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन

Mon, 12 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन के तीसरे चरण मे रविवार को जनपद में पहुंची चेतना रथयात्रा का प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। चेतनारथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे एस 4 के प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश त्यागी का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। रथयात्रा विभिन्न शिक्षक कर्मचारी संगठन की अगुवाई में टीडी इन्टर कालेज पहुंचा। जहां स्व. तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मार्कंडेय सिंह सभागार में सभा के रूप मे परिणीत हो गई। संयोजक प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए नौजवान शिक्षक कर्मचारी एकजुट हो जाए। जिससे 2019 के चुनाव से पूर्व सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए मजबूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास रहा है कि सरकार से टकराने पर ही उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर एआई पीटीएफ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है। इसके लिए हमारी लडाई सरकार से आरपार की होगी। एस 4 के संयोजक और पूर्व माध्यमिक संघ के अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद लागू एनपीएस लागू होने से सभी अधिकारी कर्मचारी एक तरफ जहां इस दोषपूर्ण व्यवस्था के कारण मानसिक उत्पीडन झेल रहे है। संयोजक विनय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक एस 4अपनी लड़ाई जारी रखेगा। 20 दिसंबर को ईको गार्डेन पार्क मे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महा रैली शिक्षक कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे।कर्मचारी संघ के महामंत्री आरके निगम, प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री उमाशंकर सिंह,,मृतक आश्रित के प्रान्तीय अध्यक्ष जुबैर अहमद,महामंत्री विनोद यादव,माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने सम्बोधित किया। इस मौते पर इस अवसर पर संजय सिंह, राजेश सिंह, उमेश यादव,शैलेन्द्र सिंह,अश्वनी सिंह, सन्तोष बघेल राम सिंह राव , अश्वनी कुमार सिंह, अर्चना सिंह, अतुल यादव,सन्तोष सिंह,सतीश पाठक,सतीश सिंह,हेमंत सिंह,रोहित यादव,मृत्युन्ज्य सिंह,अनुज सिंह,अतुल सिंह,नीतिश सिंह,मनीष सिंह,अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed