फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी-कंचन

समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी-कंचन

Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी-कंचन

विज्ञापन
केराकत। महिलाओं का शिक्षित होना ही विकसित समाज की पहचान है। इस लिए विश्वकर्मा समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को शिक्षित किया जाना आवश्यक है। साथ ही उनको सुशिक्षित करने का प्रयास भी करना होगा । उक्त बातें माडल कंचन विश्वकर्मा ने रविवार को गोमती पब्लिक स्कूल छितौना में श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड द्वारा आयोजित विश्वकर्मा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि बेटियां आने आने वाले कल की राष्ट्र निर्माता है। उनको कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। वे हर क्षेत्र में अपने सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। विशिष्ट अतिथि वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि अगर इस समाज का उत्थान चाहते हैं तो लोगों को शिक्षित करना होगा। जिसमें खासकर महिलाओं को शिक्षित करना होगा। तभी जाकर विश्वकर्मा समाज सशक्त व विकसित होगा। महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद महुआ चैनेल कलाकार मंगला विश्वकर्मा द्वारा भजन के साथ ही वेद प्रकाश विश्वकर्मा, पंचदेव, आनंद विश्वकर्मा,धर्मेंद्र और अखिलेश विश्वकर्मा द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व विश्वकर्मा समाज की 15 गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण किया गया। जिससे वह अपना जीविकोपार्जन कर सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर विश्वकर्मा व संचालन शिवकुमार विश्वकर्मा ने किया। गोमती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पन्ना लाल विश्वकर्मा ने आए रहुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। राजेश विश्वकर्मा, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed