{"_id":"5bdf41c1bdec2265a1062016","slug":"154135797416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा कराएंगी उपलब्ध- डा. नीलकंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा कराएंगी उपलब्ध- डा. नीलकंठ
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खिलाड़ियों को शासन की तरफ से पूर्ण सहयोग एवं सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त बातें विधायी, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने शुनिवार की शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित गोष्ठी में जनपद के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी परिस्थितियों के कारण आगे नहीं जा पाते हैं। जबकि कुछ खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। ऐसे खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हर तरह की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। साथ ही उनके असुरक्षा की भावना को दूर करने का कार्य करेगी। हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे। इस दौरान उन्होंने उप जिला क्रीडा अधिकारी एवं खिलाड़ियों के साथ खेल के विकास पर भी चर्चा की। उप क्रीडाधिकारी ने स्टेडियम के विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय मल्टीपरपज हाल, स्विमिंग पूल हेतु प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, लालजी निषाद, सचिव तलवारबाजी संघ सुरेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जिला कुश्ती संघ लालमन यादव आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।