{"_id":"5bdf3f99bdec2269612acef0","slug":"15413574227-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली को लेकर सजे बाजार, बढ़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली को लेकर सजे बाजार, बढ़ी ग्राहकों की भीड़
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धनतेरस एवं दीपावली का बाजार सज गया है। बाजार में चहल-पहल भी तेज हो गई है। रविवार को बाजार बंदी के बावजूद बाजार में भीड़ रही। सोमवार को धनतेरस है। इस दिन और मंगलवार को भी भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है। बाजार में फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, वर्तन, गहने की दुकानें सज गई है। शार्पिंग माल्स भी त्योहार की वजह से गुलजार है। महीने की शुरूआत होने की वजह से नौकरी, पेशा एवं अन्य लोगों की जेबों में पैसा भी आ गया है।
ओलंदगंज, हरलालका रोड, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, उर्दू बाजार, नवाब यूसूफ रोड, लाइन बाजार,सिपाह, सिविल लाइन आदि इलाकों में दुकानें खुली रहीं। कहीं भी रविवार का असर नहीं दिखा। धनतेरस को लेकर दुकानदार अपनी- अपनी दुकानें सजाने में जुटे रहें। मिट्टी के दीपक, झालर, मोमबत्ती, वर्तन खरीदने के लिए लोग भीड़ से बचने के लिए पहले ही खरीददारी करने में जुटे रहे। कार्यालयों में छुट्टी होने की वजह से नौकरी पेशा वाले लोग परिवार के साथ खरीददारी करते देखें गए। चाइनीज झालर, रंग बिरंगी लाइटों की इलेक्ट्रानिक बाजारों में अधिक डिमांड है। मिट्टी के दीये एवं मूर्तियां भी खूब सजाकर रखी गई है। सूत्रों की मानें तो चांदी के डूब्लीकेट सिक्के भी कुछ लोगों ने थोक भाव से मंगा रखा है। ऐसे सिक्के 400 से 450 के दर से धनतेरस पर बेचने की तैयारी है। इन सिक्कों पर लक्ष्मी, गणेश का चित्र भी है।
सराफा मार्केट में है सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा
जौनपुर। सराफा मार्केट में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा है। बाजार में सोने- चांदी के गहनों के अतिरिक्त हीरे के आभूषण की भी मांग है। कम वजन वाले सिक्के भी आ गए है। इस बार इटली, बेल्जियम, सिंगापुर, दुबई से नई डिजाइन के गहने मंगाए गए हैं। हीरे की गहनों की बनवाई पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कई जगह ज्वेलरी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कोई प्रति दस ग्राम के सोने की खरीद पर 1100 रुपये की छूट दे रहा है तो कोई डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर शत प्रतिशत छूट। चांदी के गहनों पर बनवाई में पचास प्रतिशत छूट दी जा रही है। कुछ दुकानों पर पांच हजार की खरीद पर लकी ड्रा कूपन दिया जा रहा है। कीर्ति कुंज के एमडी नन्हें लाल वर्मा का कहना है कि ग्राहक शुद्धता चाहता है। गहना कोठी के विनीत सेठ का कहना है कि इस बार हीरे की ज्वेलरी की अधिक मांग है। चांदी के पुराने सिक्कों की मांग धनतेरस में रहेगी। तनिष्क ज्वैलर्स के विनोद गुप्ता का कहना है कि ग्राहक जागरूक हो गए हैं। मार्केट रिसर्च के बाद ही खरीददारी करते हैं। चांदी के गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियां, राम, कृष्ण की मूर्तियां भी दुकानों पर हैं।