फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि नहीं मिल पाने के कारण अधर में पड़ सकता निर्माण

भूमि नहीं मिल पाने के कारण अधर में पड़ सकता निर्माण

Mon, 29 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भूमि नहीं मिल पाने के कारण अधर में पड़ सकता निर्माण

विज्ञापन
जौनपुर। शहर में ऑडिटोरियम का निर्माण खटाई में पड़ सकता है। कारण अभी तक प्रशासन कार्यदायी संस्था को भूमि मुहैया नहीं करा पाया है। तीन साल से इसके निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए कई बार टेंडर हुआ और निरस्त हुआ। अब टेंडर हुए तकरीबन एक वर्ष बीत गए तो जमीन ही नहीं मिल रही है।

शहर में कोई ऑडिटोरियम नहीं है। किसी भी आयोजन में परेशानी होती है। तीन साल पूर्व तत्कालीन सचिव नगर विकास जौनपुर निवासी एसपी सिंह ने कुछ जनप्रतिनिधियों की मांग पर ऑडिटोरियम के लिए 17.83 करोड़ की मंजूरी दी। और कुछ धन भी जारी कर दिया गया। शुरूआती दौर में कृषि भवन परिसर में जमीन आरक्षित की गई। बताया गया है कि यह भूमि नगरपालिका परिषद की है। 750 सीटों वाले इस ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीसी को नामित किया गया। टेंडर की प्रक्रिया के दौरान नेताओं और माफियाओं के बीच बर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। इसके चक्कर में कई बार टेंडर हुआ और निरस्त हुआ। अब एक साल से टेंडर मंजूर हुए हो चुका है। बावजूद इसके निर्माण नहीं हो रहा है। जमींन को का लेकर पेंच फंस गई है। जो जमीन पहले चिह्नित किया गया था। उसको लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। कारण जो भूमि नगर पालिका की बताई गई वह दूसरे विभाग की है। ऐसे में निर्माण का मामला अधर में फंस सकता गया है।
विज्ञापन


भूमि के अभाव में ऑडिटोरियम निर्माण का मामला अभी पेंडिंग में है। भूमि की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आरपी मिश्र
एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed