{"_id":"5bd4b2a7bdec2269774f0616","slug":"1540665985102019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 का भाजपा ने तैयार किया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 का भाजपा ने तैयार किया खाका
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की भाजपा ने अभी से तैयार शुरू कर दी है। पार्टी 30 अक्टूबर तक हर बूथ पर 50 यूथ की सूची तैयार करेगी। इन बूथ कमेटियों के 21 कार्यकर्ताओं को चुनकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 10 से 15 नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। एक निजी समारोह में आए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी।
भाजपा 26 से 28 अक्टूबर के बीच मंडल स्तर पर सेक्टर संयोजक, प्रभारी संयोजक, विधायकों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में प्रत्येक बूथ पर पार्टी के जनाधार की समीक्षा की जाएगी। नवंबर में बूथों का दायित्व कमेटियों को सौंपा जाएगा। हर मतदान केंद्र का एक प्रमुख बनाया जाएगा। सरकार पटेल की जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को मैराथन कराई जाएगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 2-4 नवंबर के बीच बैठक की जाएगी। बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम 10-15 नवंबर के बीच होगा। संगठन के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता अलग-अलग बूथों बूथ समितियों की बैठक करेंगे। उसके बाद 17 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच बाइक वाले कार्यकर्ताओं का विवरण तैयार किया जाएगा। एक से 15 दिसंबर के बीच पदयात्रा होगी, भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। हर विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओं छह टोलियों के साथ-साथ सांसद, विधायक, मंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारी पदयात्रा में शामिल रहेंगे। एक दिन में एक टोली दो-तीन गांवों की पदयात्रा करेगी। रात्रि विश्राम भी गांव में ही होगा।
26 जनवरी को मनेगा कमल विकास ज्योति उत्सव
जौनपुर। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 26 जनवरी से कमल विकास ज्योति के माध्यम से हर बूथ के लाभार्थी परिवारों के घर पर कमल दीपक जैसा दीपावली जैसा उत्सव मनाए जाने की तैयारी है। यह उत्सव हर बूथ पर शाम 5 से 6 बजे के बीच मनाया जाएगा।