{"_id":"5bcf6579bdec22174b2c26d1","slug":"154031854910-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों की किसानों की समस्याएं अभी भी दूर नहीं हो पाई हैं जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के दूर नहीं होने का असर फसलों के पैदावार पर भी पड़ रहा है। किसानों का खेती किसानी से मोह भी भंग हो रहा है। किसानों को भले ही अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सस्ते दाम पर बीज उपलब्ध कराने, न्याय पंचायतवार धान क्रय केंद्र खोलने, धान के समर्थन मूल्य 1750 रुपये से कम खरीदने वालों के विरुद्घ कार्यवाही करने, बिजली का बढ़ा दर वापस लेने, केसीसी पर बिना व्याज के ऋण उपलब्ध कराने, सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। किसान पंचायत में जिला महामंत्री धर्मराज पटेल, राजबली, समरजीत, शैलेश वर्मा, सुरजन यादव, सीताराम, मनोज सिंह, रमेश, अमरनाथ, बाबू राम, श्री राम, खलील, वेचन, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।