{"_id":"5bcf634dbdec2269b5182c39","slug":"154031799516-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने कैंप लगाकर लोगों को पिलाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने कैंप लगाकर लोगों को पिलाया पानी
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। व्यापार मंडल कल्याण समिति द्वारा भरत मिलाप के अवसर पर सोमवार की रात नौ बजे से लेकर चार बजे तक ड्रिंकिंग वाटर कैंप लगाया था। इस दौरान मेले में आने वाले लोगों को आरओ का पानी, पेठा व गुड़ दिया गया। कैंप का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने फीता काट कर किया।
उन्होंने कैंप लगाकर लोगों को पानी पिलाने के कार्य की सराहना की। कहा कि व्यापार मंडल कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत पुनीत कार्य है। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जावेद अजीम खान ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इसी तरह का पुनीत कार्य आगे भी करते रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन नें निरंतर समाज सेवा एवं व्यापारी सेवा के लिए लोगों का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, फ़ीरोज खान,अभय चौरसिया,आशीष जायसवाल, साबिर अजीम, मनोरंजन गुप्ता, रामआसरे साहू, साहब लाल साहू, नगर अध्यक्ष बबलू, विशाल चौरसिया, लिटल सिंह, अमीरुल्लाह राईन, साहू सौरभ, अजवद क़ासमी, इमरान बंटी, जावेद सिद्दीकी, जामी हबीब, अधिवक्ता मुबीन वारसी आदि उपस्थित रहे।