फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयुष्मान लाभार्थियों को आएगी पीएम की पाती

आयुष्मान लाभार्थियों को आएगी पीएम की पाती

Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान लाभार्थियों को आएगी पीएम की पाती
जौनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में चयनित लाभार्थियों को जल्द ही प्रधानमंत्री की पाती पहुंचेगी। इस पत्र को दिखाने पर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड मिलेगा और उनका उपचार भी शुरू हो जाएगा। लाभार्थियों को इसका वितरण ग्राम पंचायतवार आशा बहुओं के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जानी है। उनको 1350 बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इस योजना का लाभ देने के लिए जिले में एक लाख 83 परिवारों का चयन किया गया है। जिसमें लगभग 10 लाख लोग लाभान्वित होंगे। लाभार्थियों का चयन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों का चयन किया जा रहा है। अभी तक मात्र चार सरकारी अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत है। अभी तक एक भी प्राइवेट अस्पताल चयनित नहीं हो पाए हैं। उधर चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का पत्र भी दिया जाएगा। हालांकि अभी जिले में प्रधानमंत्री का पत्र नहीं आ पाया है। संभावना यह जताई जा रही है कि अगले माह तक जिले में प्रधानमंत्री का पत्र आ जाएगा। इस पत्र को दिखाने पर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड व उनका उपचार होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बार कोड स्कैन करने पर सामने आ जाएगा लाभार्थी का पूरा विवरण
जौनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में चयनित लाभार्थियों के लिए पीएम का संबोधित पत्र काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें योजना के तहत मिलने वाली 1350 मेडिकल पैकेज की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें एक बार कोड अंकित होगा जिसे स्कैन करने पर लाभार्थी का पूरा विवरण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी प्रधानमंत्री का पत्र नहीं आया है। जल्द ही यह पत्र जिले में आने की संभावना है। पत्र आते ही ग्राम पंचायतवार आशा बहुओं से लाभार्थियों को वितरित कराया जाएगा। यह पत्र लाभार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिसे दिखाते ही लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड मिलेगा और उनका उपचार भी शुरू कर दिया जाएगा।
डा. रामजी पांडेय
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed