फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनता देख सीडीओ भड़के

लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनता देख सीडीओ भड़के

Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनता देख सीडीओ भड़के
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा व उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने सोमवार को सांसद आदर्श गांव आरा में स्थित तालाब से जल निकासी के लिए 11 लाख से बनाए जाने ड्रेन व नाली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय आरा की भी जांच की। इस दौरान मिड डे मिल का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनता देख सीडीओ भड़क उठे। वहीं सहायक अध्यापक व प्रधान पति सुरेशचंद्र पाठक अनुपस्थित पाए गए। उनके छ्ट़्टी का प्रार्थना पत्र सहायक अध्यापक अरुण कुमार राय द्वारा लिखा पाया गया। जिसके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए सीडीओ ने बीएसओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि आरा गांव में स्थित 132 हेक्टेयर में तालाब है। जिसके पानी के निकासी का कोई साधन नहीं है। जिसके कारण चकवा, जमुआई, आरा, कियरी, पाली सहित लगभग 10 गांव की फसलें बारिश में डूब जाती हैं। फसलें पानी में नहीं डूबे। इसके लिए आरा गांव में स्थित तालाब से ड्रेन व नाली का निर्माण करने की जिम्मेदारी सिंचाई खंड 36 को दिया गया है। यह कार्य लगभग 11 लाख रुपया से होना है। जिसकी स्थलीय जांच मेरे द्वारा सोमवार को किया गया। इसके बाद आरा गांव के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय की जांच की गई। जिसमें एमडीएम का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा था। गैस सिलेंडर के बारे में पुछा गया तो बताया गया कि तीन माह से प्रधान के घर रखा हुआ है। वहीं प्रधानपति व विद्यालय के सहायक अध्यापक सुरेशचंद पाठक अनुपस्थित मिले। साथ ही उनके छुट्टी का प्रार्थना पत्र विद्यालय के ही सहायक अध्यापक अरुण कुमार राय द्वारा लिख हुआ पाया गया। जिस पर सीडीओ ने कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed