फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला कारागार में आएदिन हो रही मारपीट की घटना

जिला कारागार में आएदिन हो रही मारपीट की घटना

Fri, 12 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में आएदिन हो रही मारपीट की घटना
जौनपुर। जिला कारागार में बंदियों के बीच आपस में तूतू मैमै और मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही है। जेल में आएदिन मारपीट की घटना हो रही है। क्षमता से अधिक बंदियों के होने के कारण जेल की व्यवस्था चरमराने लगी है। यही वजह है कि बंदी आपस में ही भिड़ रहे हैं। अगर समय रहते प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो जेल में कभी बड़ी वारदात हो जाए तो ताज्जुब नहीं। बुधवार की शाम को भी बंदियों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन

जिला कारागार मे 320 बंदियों की रखने की क्षमता है लेकिन मौजूदा समय में यहां क्षमता से तीन गुना से भी अधिक करीब 1150 बंदी जेल में हैं। इससे जेल की व्यवस्था चरमरा गई है। बैरकों में बंदियों को ठीक से सोने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। बैरकों मे सोने और बैठने के लिए भी बंदी आपस में भिड़ जाते हैं। जिला कारागार में बंद बंदियों की इस भारी भीड़ में कुछ उपद्रवी भी हैं। रोज किसी न किसी बात को लेकर बंदियों को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। इस बात को लेकर भी जेल में विवाद होता है। जेल प्रशासन ने 20 उद्रवियों को चिह्नित कर उन्हें दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की सिफारिश जिला प्रशासन से की है लेकिन जेल प्रशासन की इस रिपोर्ट पर भी कार्यवाही नहीं की गई। जेल अधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि बंदी कभी सोने को लेकर तो कभी दबंगई को लेकर आपस में कहासुनी और मारपीट कर ले रहे हैं। उन्हें बढ़ावा देने वाले बीस बंदियों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें दूसरी जेलों मे ंस्थानांतरित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed