{"_id":"5bbcf2d3867a5528534e9ad6","slug":"153910956112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि देश में गरीब, किसान, मजदूर असहाय हैं। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में फीस वृद्धि करके लोगों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सरकार नौजवानों को रोजगार देने के बजाय बड़े पैमाने पर नौकरी से छंटनी कर रही है। श्री विश्वकर्मा गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनियां में शाहगंज समाजवादी पार्टी के विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मौजूदा परिस्थिति में देश में अघोषित आर्थिक इमरजेंसी लागू कर छोटे कारोबारियों से उनका उद्यम छीनने का प्रयास कर रही है। जीएसटी लागू करके व्यापारियों की कमर तोड़ रही है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि आज देश के 85 प्रतिशत लोगों को 49.5 प्रतिशत के अंदर और समाज के 15 प्रतिशत आबादी के लोगों को 50 प्रतिशत दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं शाहगंज सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि समाजवादियों को आज बूथ स्तर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संकल्प लेना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इस झूठी व फरेबी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, प्रदेश सचिव सपा श्याम लाल पाल, एमएलसी रामजतन राजभर, लौटन राम निषाद, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, श्याम नारायण बिंद, सोचन राम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द सहित अन्य वक्ताओं ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन में आये अतिथियों का स्वागत संजय यादव एडवोकेट हाईकोर्ट ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव एवं संचालन सैयद ऊरूज खान व पूर्व ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हिसामुद्दीन शाह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जय प्रकाश यादव, डा. अवधनाथ पाल, संजय सरोज, गल्लू यादव, बाजीगर वर्मा, रमापति यादव, दीनानाथ सिंह, श्रवण जायसवाल, नन्हकू यादव, त्रिभुवन यादव, अमित यादव, डा. लक्ष्मीकांत यादव, धर्मेन्द्र मिश-्रा, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, डा. ईश्वर लाल यादव, राकेश यादव, विरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।