फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिन्हें अल्लाह पर भरोसा होता, वह बड़ी ताकतों से नहीं डरते: मौलाना सफदर

जिन्हें अल्लाह पर भरोसा होता, वह बड़ी ताकतों से नहीं डरते: मौलाना सफदर

Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिन्हें अल्लाह पर भरोसा होता, वह बड़ी ताकतों से नहीं डरते: मौलाना सफदर
जौनपुर। उर्दू बाजार स्थित एक स्कूल में आयोजित मजलिस में मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि जिन्हें अल्लाह पर भरोसा होता है, वह दुनिया की बड़ी ताकतों से नहीं डरते। अमेरिका ईरान को बराबर धमकी दे रहा है मगर आयतुल्लाह खामेनाई व ईरानी राष्ट्रपति रूहानी के बयान में कोई फर्क नहीं आया। उन्होंने मौलाना ने इमाम जैनुल आब्दीन के जीवन पर प्रकाश डाला। इमाम की शहादत 25 मोहर्रम के लिहाज से मसायब में इमाम जैनुल आब्दीन की मुसीबतों का जिक्र किया। महरूम अहसन अब्बास के लिए सूर ए फातेहा पढ़ा गया। डॉ. एबाद अली व उनके साथियों ने सोजखानी की व अंजुमन कौसरिया के दस्ते ने नौहा व मातम किया। इस मौके पर प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, सै. मोहम्मद हसन, असलम नकवी, समाजसेवी अली मंजर डेजी, तालिब रजा शकिल एडवोकेट, एमएम हीरा, सादिक रिजवी, नाजिम हुसैन, ओम प्रकाश राव, शाकिब अब्बास तन्नू, सबीह अब्बास, बेलाल जानी, सरदार हुसैन बबलू, सफराज अंसारी, लाडले खान, अरविंद कन्नौजिया, शहंशाह अंसारी, इंतजार हुसैन राजू, शेरा, मो. हारिस कुरैशी, नासिर रजा गुड्डू, मौलाना दानिश, जाफर अब्बास, नइम हैदर, जावेद, अरशद हुसैन, ञमिर्जा रूशेद, अली ऐरान, शान, इरशाद जैदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed