{"_id":"5bb90a23867a5514ae14b8c2","slug":"15388533884-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एसडीओ को सौंपा पत्रक, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एसडीओ को सौंपा पत्रक, जताया आक्रोश
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया। लो वोल्टेज की समस्या ुो लेकर नेवढ़िया उपकेंद्र पर पहुंचे भोंड़ा फीडर के रायभानपुर के किसानों ने शनिवार को एसएचओ को पत्रक सौंपकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज की वजह से सिंचाई करने में समस्या आ रही है।
किसानों ने कहा कि सिंचाई के अभाव के चलते बर्बाद हो रहे धान की फसल को बचाने के लिए लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जाए। लगभग दो महीने से चल रहे लो वोल्टेज के कारण दर्जनों गाँव के पंपिंग सेट पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं। जिसके कारण धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के किसानों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अगर जल्द से जल्द इस समस्या को दूर नहीं किया गया तो धान की फसल चौपट हो जाएगी और किसान भूखमरी के कगार पर आ जाएंगे। इस समस्या की शिकायत कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी किया गया लेकिन कोई निदान नहीं हुआ। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के हम सभी किसान बाध्य होंगे। एसडीओ शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि जब तक मडियाहूं और नेवढ़िया फीडर अलग-अलग नहीं होगा। ऐसी समस्या बनी रहेगी।